Tuesday, 4 June 2013

औरत के विरोध में
============
पुरुष ने
औरत को
करवा चौथ
एवं छठ का व्रत रखवाकर
इस तरह फँसाया कि
औरत हो गयी
औरत के खिलाफ और
पुरुष कहता है कि
मैं हूँ औरत के साथ |
पुरुष की गोद में बैठकर
औरतें देती हैं
औरत को गाली |
विधवा सास भी बहू को
करवा चौथ का व्रत
रखने को बाध्य करती है
और बहू की नादानी देखो
वह इसे स्वीकार करती है |

No comments:

Post a Comment