न शिकवा है न शिकायत है
न रूठते हैं,न मनाते हैं
अब रिश्ते यों निभाये जाते हैं |
भरोसे के अभाव में
ठहर जाते हैं सम्बन्ध
ऐसे रिश्ते टूटते नहीं
हाँ,अब वे दोनों
एक दूसरे से रूठते नहीं |
2)
जब सेक्स का आनंद बिना किसी रूकावट के रोज मिलता हो तो प्रेम की बात वह भूल ही जाता है | अगर सेक्स या प्रेम में से किसी एक को चुनना हो तो कोई भी सेक्स को ही चुनेगा |
Monday, 25 May 2015
जीत का स्वाद चखा नहीं
हारता रहा लेकिन रुका नहीं
प्रेम किस चिड़िया का नाम है
जिससे भी पूछा बोला पता नहीं
घर से बाहर निकले थे सुकून की तलाश में
अब उन्हें अपने घर का ही पता नहीं
अपने करीब के पेड़ से जो लिपटी नहीं
कुछ भी हो सकती हैं लेकिन लता नहीं
उगते हुए सूरज और डूबते हुए सूरज से आँख मिलाना आसान था सिखाया पीठ पर पंख तो थे लेकिन माँ ने उड़ना नहीं सिखाया |
कोई किसी का विकल्प तो नहीं होता लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था करना हमारी मजबूरी है |
जब धन और सम्पति के बटवारे की बात होती है तो माँ हो या पिता हमेशा पुत्र के पक्ष में ही खड़े दिखाई देते है | इसके विपरीत माँ -बाप के किसी भी असामान्य परिस्थिति में पड़ने पर बेटी हमेशा उनके साथ खड़ी होती है |
कहते कुछ हैं करते कुछ हैं होते कुछ हैं हमारे संस्कारों में ही दोगलापन है |
हर बरस एक गाँठ और गांठों के खुलने का सिलसिला कभी शुरू ही नहीं हुआ जिंदगी का यह सफर यो पूरा हुआ |
तुमसे मिलने के बाद बेईमान हो गया न जाने कहाँ ईमान खो गया तुम खुश , मैं खुश प्यार की बारिश में भीगते हुए एक लम्बा अरसा आराम से गुजर गया |
आपकी बात मान लेते हैं कि यह दुनियाँ ईश्वर ने बनायी तो क्या आप जानते हैं कि ईश्वर जब इस दुनियाँ को बना रहा था तो वह किस धर्म का था अनुयायी |
बदलता कुछ भी नहीं है जीवन की इस यात्रा में हमारे जेहन पर पड़ी धूल-मिटटी के कारण गुजरा हुआ कुछ धुंधला-धुंधला सा दिखता है और तमाम उम्र हारने के बाद जीत का स्वाद बढ़ जाता है |
Thursday, 21 May 2015
किस्मत ?
किस्मत तो पिछले जन्मों के कर्मों की दासी है
आज अच्छे कर्म करोगे तो
न जाने कितने जन्मों के बाद मुकेश अम्बानी बनोगे |
Wednesday, 6 May 2015
ईश्वर व्यस्त है आधार कार्ड बनवाने में
खुदा को निर्णय करना था कि
वे किस देश का पहचान पत्र बनवाएं
खुदा पूरी दुनियाँ घूम आये
तब उनको समझ में आया कि हिन्दुस्तान में
उन्हें विशेष दर्जा मिलने की संभावनाएं ज्यादा हैं |
Sunday, 3 May 2015
उनके बीच
मीलों की दूरी है
शादी की सालगिरह पर
ख़ुशी जाहिर करना उनकी मजबूरी है |