क्या करोगे
जब दोगले हैं सब
आप बार-बार सरकार पर आरोप क्यों लगाते हैं
सरकार ने आपको बताया न कि
जमाखोरी हो रही है
भ्रष्ट्राचार बढ़ा है
इसीलिए महंगाई का मुहं सुरसा की तरह खुला है
और आम जनता का चीर हरण हो रहा है
कोई भी सरकार आती है
तो सिगरेट की डिब्बी पर चेतावनी
"सिगरेट पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक है " लिखकर
अपना राजधर्म निभाती है
जो कुछ जैसा भी कुछ हो रहा है
उसके कारण तो आप को बताती है |
सत्ता पक्ष हो या हो विरोध पक्ष
जनता की गर्दन पकड़कर
दोनों खड़े तो हैं कमर कसकर
जब दोगले हैं सब
आप बार-बार सरकार पर आरोप क्यों लगाते हैं
सरकार ने आपको बताया न कि
जमाखोरी हो रही है
भ्रष्ट्राचार बढ़ा है
इसीलिए महंगाई का मुहं सुरसा की तरह खुला है
और आम जनता का चीर हरण हो रहा है
कोई भी सरकार आती है
तो सिगरेट की डिब्बी पर चेतावनी
"सिगरेट पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक है " लिखकर
अपना राजधर्म निभाती है
जो कुछ जैसा भी कुछ हो रहा है
उसके कारण तो आप को बताती है |
सत्ता पक्ष हो या हो विरोध पक्ष
जनता की गर्दन पकड़कर
दोनों खड़े तो हैं कमर कसकर