Thursday, 15 January 2015

अरविन्द केजरीवाल के समर्थकों की केजरीवाल के लिए उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूँ , केजरीवाल ने देश के राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन की नीँव रक्खी ऐसा मुझे भी लगता था लेकिन उस परिवर्तन का चेहरा इतना भोंडा होगा नहीं सोचा था | एक हत्यारे में भी बहुत सी अच्छाइयाँ हो सकती हैं लेकिन क्या इस आधार पर ह्त्या के गुनाह को मुआफ किया जा सकता है | एक वर्ष की छोटी सी उम्र में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री हो जाने के बाद ढेड़ वर्ष में प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना और दिल्ली की जनता की भावनाओं की ह्त्या उनका सबसे बड़ा अपराध था, जिसके लिए केजरीवाल आज माफ़ी मांगते फिर रहे हैं | 

No comments:

Post a Comment