पैगम्बरों, दिगम्बरों,फरिश्तों और तमाम देवी देवताओं की फ़ौज इस दुनियाँ में क्यों भेज दी मेरे मौला | यह सभी अपने साथ एक-एक कीड़ा* लेकर आये और उस कीड़े ने तुम्हारी बनाई इस दुनियाँ को नरक से भी बत्तर बना दिया | निश्चित ही उस कीड़े को तुमने तो नहीं बनाया होगा |
धर्म रुपी कीड़ा *
2)
यह कौन लोग हैं भाई जिनका ईश्वर
एक मासूम से कार्टून से घबरा जाता है
अपने ईश्वर को बचाये रखने की
उनकी हर कोशिश में शैतान मुस्कराता हैं
ईश्वर को खुश करने की आड़ में
शैतान को खुश करने का यह नाटक आखिर कब तक ?
एक मासूम से कार्टून से घबरा जाता है
अपने ईश्वर को बचाये रखने की
उनकी हर कोशिश में शैतान मुस्कराता हैं
ईश्वर को खुश करने की आड़ में
शैतान को खुश करने का यह नाटक आखिर कब तक ?
3)
वीरान रास्तों से डरते क्यों हो ?
कुछ कदम चल के देखो तो
कुछ कदम चल के देखो तो
सफर में हो तब तक अकेले हो
मंज़िल पर पहुंच कर देखो तो
मंज़िल पर पहुंच कर देखो तो
No comments:
Post a Comment