Friday, 24 March 2017

बहुत हुआ मोदी-मोदी का शोर 
चलो चलें अब खेतों की ओर  |


तुम बनाते रहे सीढ़ी 
सीढ़ी किसी और की हो-ली 
हैप्पी होली-हैप्पी होली ====

न जाने क्यों 
अपना दोगलापन दिखता ही नहीं है ?


एक जाति विशेष / समुदाय को फायदा पहुचाने के सरकारी रवैये से जनता बहुत ज्यादा नाराज नहीं होती अगर बात-बात में बहुसंख्यकों को जलील करने की कोशिश इसमें शामिल नहीं होती |

मोदी विरोधियों और तथाकथित सेक्युलरों को नमन | उत्तर प्रदेश में मोदी की इस भयंकर जीत के लिए आप सबके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है |आपका विष वमन ही तो मोदी पर अमृत बनकर बरसा है |

एक दिन के लिए 
आसमान पर बैठा देते हो 
फिर उसका आसमान ही छीन लेते हो, 
शुभकामनायें देने का तुम्हारा यह अंदाज़ 
शायराना भी है कातिलाना भी है |

सबके सब नंगे, हर-हर गंगे |

जेएनयू से अभिव्यक्ति की आज़ादी का उद्घोष करने वाले प्रकाश झा की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का' पर सेंसर बोर्ड की आपत्तियों पर खामोश क्यों रहे ?
लौटना अगर मुमकिन होता यौवन की छावँ में लौट जाते , 
चाहने से ही सब होता अगर यौवन की बाँह हम क्यों छोड़ते ?
·
कांग्रेस की कृपा से सैकड़ों संस्थानों पर काबिज प्रगतिशीलों/ वामपंथियों का हो गया दाना-पानी बंद,विदेशी दौरों का हो गया अंत इसीलिए वे बिलबिला कर हो रहे हैं लामबंद | वामपंथी सुदामाओं के दिन लद गये |


जो उन्हें वोट दें वे हैं केवल शिष्ट 
बाकी सब के सब फासिस्ट
जो कवि अपनी पीठ पर चाबुक मारने से डरता है |
प्रगतिशील, जनवादी और वैज्ञानिक चेतना से कैसे लैस हो सकती है उसकी कविता ?


रस्सी देखकर 
सांप-सांप चिल्लाते हो 
तुम बेवजह हमें क्यों डराते हो ?


अल्पसंख्यकों को बीजेपी से डराना है 
जीत का यह नुस्खा पड़ गया पुराना है
मन में सहेजकर
रख लिया था जो कभी चुपचाप
उन पुरानी यादों की
अब नहीं सुनाई देती कोई पदचाप
अभी अभी मुझे मालूम हुआ
इस उम्र में क्यों बढ़ जाता है रक्तचाप ?
मेरी परछाई होने का भ्रम पालती रहीं
इस तरह तुम दूर मुझसे भागती रहीं |
परछाईं आपकी आपसे गले नहीं मिलती
परछाईं आपके सीने से कभी नहीं लगती |


मेरी परछाई होने का भ्रम पालती रहीं 
इस तरह तुम दूर मुझसे भागती रहीं |
गंदे इशारे और राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसना, ऐसे छिछोरेपन को तुम इश्क़ कहते हो |
सा रे गा मा
वाह रे,
वामपंथी सुदामा |

सिसकियों को उगने मत देना
होठों पर बर्फ जमने  मत देना |

Saturday, 18 March 2017

न तो मैं तुम्हारा हो सका
न तो मैं उनका हो सका
तुम्हें आप नहीं कह सका
उन्हें तुम नहीं कह सका