रक्तजीवी
===========
उन्हें हमारी जिंदगी से
प्यार नहीं है
फिर भी वे हमें
मारने को तैयार नहीं हैं |
चार रोटियों की
भूख है जिसे
आधी रोटी देकर
ज़िंदा रखना चाहते हैं
वे अपना वोट बैंक
खोना नहीं चाहते हैं |
वे न दूध से जले हैं
न छाछ से जले हैं
फूँक फूँक कर
कदम रखना जानते हैं |
वे रक्तजीवी हैं
हमारे खून का स्वाद
बखूबी पहचानते हैं |
===========
उन्हें हमारी जिंदगी से
प्यार नहीं है
फिर भी वे हमें
मारने को तैयार नहीं हैं |
चार रोटियों की
भूख है जिसे
आधी रोटी देकर
ज़िंदा रखना चाहते हैं
वे अपना वोट बैंक
खोना नहीं चाहते हैं |
वे न दूध से जले हैं
न छाछ से जले हैं
फूँक फूँक कर
कदम रखना जानते हैं |
वे रक्तजीवी हैं
हमारे खून का स्वाद
बखूबी पहचानते हैं |
No comments:
Post a Comment