Tuesday, 11 June 2013

अलीबाबा नहीं रहे
============
अलीबाबा भी
शामिल हो गया चोरों में
अब चोर चोर का शोर है
सबके सब एक ही ओर हैं
अलीबाबा और चालीस चोर
की कहानी
अब हो गयी पुरानी
अलीबाबा ने
पहला काम किया
झट से
पासवर्ड बदल दिया
सिम सिम खुल जा से
नहीं खुलता कोई दरवाजा
अलीबाबा अलीबाबा
तू लौटकर आजा  | 

No comments:

Post a Comment