Wednesday, 19 June 2013

केदार बाबू सहमे हुए हैं  18/06/2013
================
अब तो मान लो
तुम्हारा विश्वास हार गया
जिसकी पूजा अर्चना
करते हो तुम
वह कितना असहाय है |
जिस चबूतरे पर
आसन लगा था
नींव उसकी दरक गयी है
अपने भक्तों को
प्रसाद स्वरुप वितरित कर दी 
प्राकृतिक आपदा
के नाम पर "मौत"
केदार बाबू सहमे हुए हैं |

No comments:

Post a Comment