वह कौन है
+++++++++++
क्या हो रहा है इस देश में
हिन्दू और मुसलमान
दोनों को ठगा जा रहा है
जब मुसलमान ठगा जाता है
तो हिन्दू मुस्कराता है
जब हिन्दू ठगा जाता है
तो मुसलमान मुस्कराता है
जब यह दोनों
मिलाने के लिये
हाथ बढ़ाते हैं
तो इनके बढ़े हुए हाथ
काट दिए जाते हैं |
वह कौन है जो
इनके बढ़े हुए हाथों को
काट देता है और
परदे की ओट में खड़ा
मुस्कराए चला जाता है |
उसे ढूढ़ना है और
उसका सिर मूंडना है |
+++++++++++
क्या हो रहा है इस देश में
हिन्दू और मुसलमान
दोनों को ठगा जा रहा है
जब मुसलमान ठगा जाता है
तो हिन्दू मुस्कराता है
जब हिन्दू ठगा जाता है
तो मुसलमान मुस्कराता है
जब यह दोनों
मिलाने के लिये
हाथ बढ़ाते हैं
तो इनके बढ़े हुए हाथ
काट दिए जाते हैं |
वह कौन है जो
इनके बढ़े हुए हाथों को
काट देता है और
परदे की ओट में खड़ा
मुस्कराए चला जाता है |
उसे ढूढ़ना है और
उसका सिर मूंडना है |
No comments:
Post a Comment