Monday, 3 June 2013

ऐसे बनती है परम्परा
===============
प्यार मुझे नहीं मिला
प्यार
मेरे बेटे को भी नहीं मिला
परम्परा किस तरह
पाँव पसारती है
हमें देखने को मिला |
उन्होंने कहा
प्यार तुमने नहीं किया
प्यार
तुम्हारे बेटे ने भी नहीं किया
तुम दोनों ने ही
परम्परा को
पाँव पसारने का मौक़ा दिया |

No comments:

Post a Comment