Monday, 3 June 2013

छाया
=======
कैसे करूँ
प्यार छाया को ?
आपकी, हमारी
सबकी छाया
कभी आगे,कभी पीछे
उम्र भर
साथ साथ चलती है
फिर भी न जाने क्यों ? 
प्यार के लिए तरसती है |

प्यार करने का
वक़्त होता है जब
साथ छोड़ देती है
इसीलिए तो
प्यार को तरसती है |

No comments:

Post a Comment