Friday, 7 June 2013

कहाँ हैं तितलियाँ
===========
उनका प्यार
प्यार
मेरा प्यार
बेकार
उनकी गलतियाँ
नादानी
मेरी गलतियाँ
बेईमानी
उनकी झोली में
सैकड़ों तितलियाँ थीं
मेरी झोली
रही खाली |



वह पागल दीवाना
खोज रहा है प्यार
और तितलियाँ
उसे नहीं मालूम
अपनी गलतियाँ |

No comments:

Post a Comment