Friday, 14 June 2013

बर्फानी बाबा
==========
क्यों पिघल रहे हैं
बर्फानी बाबा ?
उम्र ढलती है 
अहंकार गलता है
आईने में
हमें एक बौना दिखता है |
ठण्ड में कांपता है
जम जाता है
ताप बढ़ने पर
पिघल जाता है
बर्फानी बाबा का
कद कम हो जाता |
विज्ञान के जो पाठ
पढ़े थे बचपन में
भूल जाते हैं |
हम
बर्फानी बाबा के दर्शन करने
दौड़े चले जाते हैं |     

No comments:

Post a Comment