वह भाग रहा है
भीड़ से
चाहता है एकान्त
अकेलापन
एकाकी होना चाहता है |
आदमखोर रिश्ते
भीड़ की तरह
लील जाते हैं
समूचा अस्तित्व |
वह एक बार फिर
किसी सपने में
प्रवेश कर जाना चाहता है
पान चाहता है
एकान्त |
भीड़ से
चाहता है एकान्त
अकेलापन
एकाकी होना चाहता है |
आदमखोर रिश्ते
भीड़ की तरह
लील जाते हैं
समूचा अस्तित्व |
वह एक बार फिर
किसी सपने में
प्रवेश कर जाना चाहता है
पान चाहता है
एकान्त |
No comments:
Post a Comment