Thursday, 3 January 2013

हर साल तुम्हारी मौत पर
=============
दामिनी
हम
तुम्हे भी भूल जायेंगे
लेकिन यह वादा रहा
हर साल
२९ दिसम्बर को
तुम्हारी बरसी
जरूर मनाएंगे और
हर नए बलात्कार के बाद
तुम्हारी याद
हमें आएगी बहुत |
आज और कल
तुम्हारी आत्मा की
शांति के लिए
रखेंगे मौन और फिर
३१ दिसम्बर को
शराब पीकर
मचाएंगे बहुत शोर |

No comments:

Post a Comment