किस्सा बच्चियाँ का
============
यह किस्सा नहीं है
परदेश का
नहीं जानता
क्या होगा इस देश का ?
हमें अभ्यास है
मोमबत्तियां जलाकर
कुछ देर आंसू बहाने का
फिर सदा के लिए
सब कुछ भूल जाने का |
हम सोचते हैं
कि हम इस तरह
अपनी बच्चियों को बचा लेंगे ?
गर्भ में
बच्चियों का चेहरा पहचान कर
मार देने वालों
और बच्चियों के साथ
बलात्कार करने वालों
मत करो दुर्व्यवहार
करो आदर
देखना कहीं गर्भाशय
बगावत पर न उतर आए
और तुम्हें
संतान के लिए तरसाए |
============
यह किस्सा नहीं है
परदेश का
नहीं जानता
क्या होगा इस देश का ?
हमें अभ्यास है
मोमबत्तियां जलाकर
कुछ देर आंसू बहाने का
फिर सदा के लिए
सब कुछ भूल जाने का |
हम सोचते हैं
कि हम इस तरह
अपनी बच्चियों को बचा लेंगे ?
गर्भ में
बच्चियों का चेहरा पहचान कर
मार देने वालों
और बच्चियों के साथ
बलात्कार करने वालों
मत करो दुर्व्यवहार
करो आदर
देखना कहीं गर्भाशय
बगावत पर न उतर आए
और तुम्हें
संतान के लिए तरसाए |
No comments:
Post a Comment