विचारधारा
देशी या विदेशी नहीं होती
बादलों पर किसी का बस नहीं होता ,
पूरा आकाश उनका है
और पूरी धरती उनकी है ,
जहाँ चाहें बरसे ,जहाँ चाहें दें छाया ,
परकाया में प्रवेश का हुनर उनके पास है
धरती और आकाश के बीच
पक्षियों की उड़ान पर अंकुश ?
पक्षी नहीं उड़ते आकाश में निर्धारित पथ पर |
देशी या विदेशी नहीं होती
बादलों पर किसी का बस नहीं होता ,
पूरा आकाश उनका है
और पूरी धरती उनकी है ,
जहाँ चाहें बरसे ,जहाँ चाहें दें छाया ,
परकाया में प्रवेश का हुनर उनके पास है
धरती और आकाश के बीच
पक्षियों की उड़ान पर अंकुश ?
पक्षी नहीं उड़ते आकाश में निर्धारित पथ पर |
No comments:
Post a Comment