Thursday, 14 November 2013

उसने जब कहा था प्यार
उसे नहीं मालूम था कि
वह झूठ बोल रही है  |
उसने जब कहा था प्यार
उसे मालूम था कि
वह झूठ बोल रहा है  |
अनजाने में बोले गए झूठ को
क्या, सच माना जा सकता है ?
वह इस झूठ की सजा पाती है
और वह
अपने झूठ पर इतराता है, मुस्कराता है 

No comments:

Post a Comment