Tuesday, 17 February 2015

खुदा
धरती पर उतरता है
चीख-चीखकर कहता है
मैं खुदा हूँ, मैं खुदा हूँ
तुमसे नहीं जुदा हूँ
खुदा से भी पहचान पत्र मांगा गया
खुदा के पास
धरती के किसी भी देश का
कोई पहचान पत्र न होने के कारण
उसे इस जमीं से निकाला गया |

खुदा ने ईश्वर को बहुत समझाया कि
मत जाओ धरती पर यहीं आकाश में रहो
ईश्वर नहीं माना
धरती पर आया
अपने ईश्वर होने का ढिंढोरा पिटवाया
धरती पर लोग चकित थे कि
ईश्वर मंदिर से बाहर कैसे आया ??
पहचानपत्र न दिखा पाने पर
ईश्वर को अपने ही देश से
धक्के मारकर निकाला गया
खुदा सोच रहा था कि
चलो यह बुद्धू भी
मेरी ही तरह लौटकर घर आया |

No comments:

Post a Comment