Wednesday, 6 March 2013

इस देश में
+++++++++
इस देश में
हादसे बहुत होते हैं
और इन हादसों में
मरने वाला
या तो हिन्दू होता है
या मुसलमान
मरते नहीं यहाँ इंसान |
अगर चाहते हो
हंगामा हो बरपा तुम्हारी मौत पर
तो तुम्हे होना होगा
हिन्दू या मुसलमान
लोग उठा लेंगे सिर पर आसमान |
इंसान यहाँ मरते हैं
गुमनामी की मौत
तुम अपनी पहचान
हिन्दू या मुसलमान ही रखना
इंसान की मौत कभी न मरना |

No comments:

Post a Comment