Saturday, 10 September 2016

हम हमेशा खुद को मदारी की भूमिका में देखना चाहते हैं जबकि हम जिंदगी भर बन्दर की भूमिका निभाने के लिए अभिशप्त हैं |

बंजर खेतों में
पेड़ की छाया ढूंढते हो
नासमझ हो,
समुन्दर में किनारा ढूंढते हो |

ईश्वर अगर होता तो रस्सियों से बंधे उस बेबस पिता जिसकी 13 साल की बेटी को रोंदा जा रहा था,की फ़रियाद जरूर सुनता |

दोस्ती में बंधे रहने की विवशता नहीं होती,जहाँ बंधे रहने की विवशता होती है वहां दोस्ती नहीं होती |

तुम हमारे मन की बात नहीं सुनते 
हम तुम्हारे "मन की बात" क्यों सुने ?

No comments:

Post a Comment