Saturday, 10 September 2016

शरीर में नहीं रही अब जान 
जिस्म बन गया है हिंदुस्तान |

शेर को मारना कानूनन जुर्म है लेकिन जब शेर आदमखोर हो जाता है तो क़ानून शेर को मारने की इजाजत देता है | अगर गौरक्षा के नाम पर इंसानी खून का एक कतरा भी गिरता है तो यह मानना ही होगा कि हमारे देश की गाय आदमखोर हो गयी है |

जम गई है बर्फ
पिघलने दो
फासले मत बढ़ने दो |

वक्त बदल गया है,अब हमारे मुल्क में वे लोग महान मानें जाते हैं जिनके दामन पर भ्रष्टाचार के गन्दे और नापाक ढेरों छीटे हैं | असहमत हों तो कृपया अपनी असहमति प्रगट करें |

शव यात्रा में शामिल वे लोग
राम नाम सत्य है का नारा लगा रहे थे
और मरनेवाले को
मन ही मन गरिया रहे थे
उसकी मौत पर 
जब चीखकर मैंने कहा=
"अच्छा हुआ तुम उठ गए हो दुष्ट"
वे कमीने
बेवजह हो गये मुझसे रुष्ट
शव यात्रा में शामिल लोग जानते हैं
लाश को कन्धा देने से कंधे होते हैं पुष्ट |
( "अच्छा हुआ तुम उठ गए हो दुष्ट"--यह पंक्ति बाबा नागार्जुन से ली है उधार)

No comments:

Post a Comment