Monday, 18 January 2016

बूढ़े ने
बूढ़े को बूढ़ा कहा
बूढ़ा जवान हो गया

बेईमान ने
बेईमान को बेईमान कहा
बेईमान ईमानदार हो गया

मुर्दे ने
मुर्दे को मुर्दा कहा
मुर्दा जानदार हो गया

चोर ने
चोर को चोर कहा
चोर थानेदार हो गया

लड़की ने
लड़के से प्रेम कहा
प्रेम दागदार हो गया

लड़के ने
लड़की से प्रेम कहा
तो लड़का जवान हो गया

उसका सिर
सजदे में नहीं झुका
तो फतवा सरेआम हो गया

ईश्वर को
बचाने की चाह में
आदमी हैवान हो गया

जो भूला
मंदिर/मस्जिद का रास्ता
वह इंसान हो गया

जिसे देखा नहीं किसी ने
वह भगवान हो गया  |



No comments:

Post a Comment