आईने में
========
झूठ से
मत करो आहत
सच की मार से
लहुलुहान होना चाहती हूँ |
मैं औरत हूँ
आईने में
अपने अक्श से भी डरती हूँ
लेकिन तुम्हारे लिए
उसी आईने के सामने
जिंदगी भर संवरती हूँ |
मैं औरत हूँ
आईने में
अपने अक्श से भी डरती हूँ
पकड़ा है तुम्हारा झूठ
कई बार
इसीलिए हर कदम
फूँक फूँक कर रखती हूँ |
सच की मार से
लहुलुहान होना चाहती हूँ |
========
झूठ से
मत करो आहत
सच की मार से
लहुलुहान होना चाहती हूँ |
मैं औरत हूँ
आईने में
अपने अक्श से भी डरती हूँ
लेकिन तुम्हारे लिए
उसी आईने के सामने
जिंदगी भर संवरती हूँ |
मैं औरत हूँ
आईने में
अपने अक्श से भी डरती हूँ
पकड़ा है तुम्हारा झूठ
कई बार
इसीलिए हर कदम
फूँक फूँक कर रखती हूँ |
सच की मार से
लहुलुहान होना चाहती हूँ |
No comments:
Post a Comment