मैं और मेरे पैर
==========
मैंने रुकने की
बात की ठहरने की
पैरों को मेरे पता चल गया
मेरे इरादों का
पहली बार जाना कि
पैरों के भी अपने कान होते हैं
हमसे अलग भी है पैरों का अस्तित्व
हौले से मेरे पैरों ने
मुझे जगाया
प्यार से माथे को सहलाया
और बड़े मद्धिम स्वर में
करने लगे विनती -
हम थके नहीं हैं
फिर तुम क्यों करने लगे
रुकने की बात
ठहरने की बात
मैं डर गया
पैरों को माथे से हटाया
मैंने सुना था
पैर जब
माथे पर उग आते हैं
रुकते नहीं
भागते हैं आसमान की ओर
मेरी इस हरकत पर
पैरों को बड़ा गुस्सा आया
पैर मुझसे अलग जाकर
हो गए खड़े
और गुर्राते हुए बोले -
हम तुम्हें छोड़कर चले जाते हैं
रेंगते रहो उम्रभर
या रुके रहो
हम उनके पास जायेंगे
जो हमारे सामने शीश नवायेंगे
हम उनको लेकर उड़ जायेंगे
तुम रुके रहो
सच ही तो है
पैरों को वहीँ होना चाहिए
जहाँ उनकी हो जरूरत
आखिरकार मैंने
रूठे हुए पैरों को मनाया
रुक जाने के
अपने इरादों की
खिल्ली उड़ाता हुआ
पैरों को माथे से लगाया
पैर खुश हैं कि वे जहाँ थे वहीँ हैं
मैं खुश हूँ कि मुझे चलते ही रहना है |
==========
मैंने रुकने की
बात की ठहरने की
पैरों को मेरे पता चल गया
मेरे इरादों का
पहली बार जाना कि
पैरों के भी अपने कान होते हैं
हमसे अलग भी है पैरों का अस्तित्व
हौले से मेरे पैरों ने
मुझे जगाया
प्यार से माथे को सहलाया
और बड़े मद्धिम स्वर में
करने लगे विनती -
हम थके नहीं हैं
फिर तुम क्यों करने लगे
रुकने की बात
ठहरने की बात
मैं डर गया
पैरों को माथे से हटाया
मैंने सुना था
पैर जब
माथे पर उग आते हैं
रुकते नहीं
भागते हैं आसमान की ओर
मेरी इस हरकत पर
पैरों को बड़ा गुस्सा आया
पैर मुझसे अलग जाकर
हो गए खड़े
और गुर्राते हुए बोले -
हम तुम्हें छोड़कर चले जाते हैं
रेंगते रहो उम्रभर
या रुके रहो
हम उनके पास जायेंगे
जो हमारे सामने शीश नवायेंगे
हम उनको लेकर उड़ जायेंगे
तुम रुके रहो
सच ही तो है
पैरों को वहीँ होना चाहिए
जहाँ उनकी हो जरूरत
आखिरकार मैंने
रूठे हुए पैरों को मनाया
रुक जाने के
अपने इरादों की
खिल्ली उड़ाता हुआ
पैरों को माथे से लगाया
पैर खुश हैं कि वे जहाँ थे वहीँ हैं
मैं खुश हूँ कि मुझे चलते ही रहना है |
No comments:
Post a Comment