Thursday, 19 December 2013

खुर्शीद भाई की मौत पर ==

हर बार की तरह
अब यादों के साथ
बलात्कार का सिलसिला होगा शुरू |
कुछ लोग मरनें वाले के पक्ष में
और कुछ लोग विरोध में पंक्तिबद्ध होंगे
कुछ जोड़ी आँखें नम होंगी
और कुछ लोग
मरनें वाले को गाली देनें पर
कुटिल मुस्कराहट के साथ कहेंगे
क्या बात कही गुरु |
किसी की मृत्यु पर
उससे जुड़ी यादों के साथ
बलात्कार का सिलसिला
क्यों होता है शुरू ?

No comments:

Post a Comment