Monday, 16 December 2013

जैसे चाहे
वैसा उपयोग करनें के लिए
उसे सौंप दी पूरी देह
उसने उस देह में चुना
मात्र कुछ विशेष  |
कुछ दिन बाद
जब नहीं रहा उसके लिए
उस विशेष का महत्व
उसनें शुरू किया
देह को कपड़े पहनाना
और कपड़ों में लगी जेब तलाशना |

No comments:

Post a Comment