आंधी डरती है
वह निकला
आंधी की वजह खोजने
उसने पेड़ो को चुपचाप खामोश खड़े पाया ।
रफ़्तार हवा की लगातार
बढती जा रही है
दहलाती है हवा की चीख ।
पेड़ जब भी इस तरह
खामोश हुआ है
हवा आदमखोर आंधी हो गयी है ।
वह तने से चिपक कर
पेड़ को झिझोड़ रहा है
ताकि पत्तियों में
कम्पन पैदा हो सके ।
वह जानता है कि आंधी
पेड़ो के हिलने से डरती है ।
वह निकला
आंधी की वजह खोजने उसने पेड़ो को चुपचाप खामोश खड़े पाया ।
रफ़्तार हवा की लगातार
बढती जा रही है
दहलाती है हवा की चीख ।
पेड़ जब भी इस तरह
खामोश हुआ है
हवा आदमखोर आंधी हो गयी है ।
वह तने से चिपक कर
पेड़ को झिझोड़ रहा है
ताकि पत्तियों में
कम्पन पैदा हो सके ।
वह जानता है कि आंधी
पेड़ो के हिलने से डरती है ।
No comments:
Post a Comment