Thursday, 30 April 2015

वह जब उड़ा 
पिंजरे को साथ लेकर उड़ा
उड़ने का हौसला हो तो 
पिंजरा बाधित नहीं करता उड़ान को |



2)
लोगों से मिलना 
उनकी बातें सुनकर 
कभी खुश होना और कभी रोना 
यह सब रेगिस्तान में पानी दिखने जैसा है 
कभी कभी खुद से भी मिला करो |

3)
वह घर के बाहर खड़ा 
उसका घर 
सामान से अटा पड़ा |

4)
जो बच गया 
उसे भगवान ने बचाया 
जो नहीं बचे 
उनकी तरफ से एक सवाल 
भगवान भूकम्प को 
आने से क्यों रोक नहीं पाया ?


5)
दुर्व्यवस्था को आस्था का नाम देकर खुश हो लेते हैं लोग |

6)
ख्वाब टूटा है 
लेकिन बचपन नहीं छूटा है |
·

No comments:

Post a Comment